
लखनऊ,दिनांक 14 जनवरी 2025 को इंडिया वॉच चैनल की तरफ से अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमतीनगर लखनऊ के हॉल में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में अखिल संघर्षी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान यूनियन को विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित कर समाज में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाते हुए समाज में उम्मीदों को रोशन करने के लिए अखिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी को ये मेरा इंडिया सह शख्शियत सम्मान 2025 का अवॉर्ड देकर देश की प्रमुख शख्शियत डॉ0 अनीता सहगल जी के करकमलों द्वारा सम्मानित किया गया उक्त सम्मान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने इंडिया वॉच चैनल की पूरी टीम सहित हॉल उपस्थित जनसमूह का आभार प्रकट करते हुए संगठन के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन सभी अनगिनत सहयोगियों के निस्वार्थ भाव से निरंतर सहयोग की वजह से आज हमें इस मंच पर उत्तर प्रदेश की राजधानी में सम्मानित किया जा रहा है उक्त सम्मान को दिलाने में एक एक साथी की तपस्या का फल मिला है सभी साथियों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार।
उक्त सम्मान प्राप्त होने पर संगठन के प्रमुख रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए आभार प्रकट किया :- राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा – सूरज पाल सिंह शाक्य, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ0 अनिल कुमार सिंह – ठा0 अनिल सोलंकी, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – अरविंद शाक्य – हुकुम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा, प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष पिंकी भैया, रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार, विवेक उद्यिमपुर, दिनेश पाल सिंह रामवीर सिंह, रामनरेश सिंह सहित आदि।