02 अभियुक्तों को चोरी किये हुए 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया

एटा- थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को चोरी किये हुए 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों 1. अश्वनी कुमार उर्फ शनी कुमार पुत्र कुबेर सिंह निवासी ग्राम उडेसर थाना एका फिरोजाबाद 2. पंकज गोस्वामी पुत्र प्रमोद कुमार गिरी निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा सम्बन्धित मुअसं0- 22/25 धारा 317(5) बीएनएस को चोरी के 02 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम पताः-

  1. अश्वनी कुमार उर्फ शनी कुमार पुत्र कुबेर सिंह निवासी ग्राम उडेसर थाना एका फिरोजाबाद
  2. पंकज गोस्वामी पुत्र प्रमोद कुमार गिरी निवासी मारहरा दरवाजा थाना कोतवाली नगर एटा

बरामदगी-
1.एक मोबाइल सैमसंग (चोरी किया हुआ)
2.एक मोबाइल आइफोन (चोरी किया हुआ)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. प्र0नि0 राजेश चौहान
  2. उ0नि0 बृजमोहन सिंह
  3. का0 कृष्ण गोपाल कुमार
  4. का0 राहुल लौर
  5. का0 पिन्टू
  6. का0 जयवीर सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks