जर्नलिस्ट एसोसिएशन मे शोक समाचार

यूपी, जर्नलिस्ट एसोसिएशन मे शोक समाचार।।
अपने जुझारू साथी, कानपुर उपजा जिलाध्यक्ष श्री प्रणवीर प्रताप सिंह भदौरिया जी का निधन हो गया है।वे 59वर्ष के थे।पिछले लगभग एक वर्ष से वे कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित थे।उन्होंने टाटा मुंबई और वाराणसी यूनिट मे सफल उपचार भी कराया था।बीते तीन दिनों से वो कानपुर के प्रमुख मदुराज नर्सिंग होम में भर्ती थे।वे आज हिंदी दैनिक कानपुर संस्थान में वरिष्ठ पत्रकार थे।उनके निधन से जहाँ पत्रकार जगत को जो क्षति पहुंची है।वही समूचा उपजा परिवार अत्यधिक शोकाकुल है।वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती शशि लता सिंह, पुत्र श्री अभिनव, पुत्री श्री मती प्रियंका, पुत्र वधू,दामाद सहित भरा पूरा सशक्त परिवार विलखता छोड़ गए है।ईश्वर से प्रार्थना है कि आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।और हम सभी परिवारजनों को धैर्य धारण रखने की शक्ति प्रदान करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks