
पटियाली विधानसभा की सनोडी खास ग्राम पंचायत के गांव गुलाबी नगला में जल निगम द्वारा जल जीवन योजना के तहत आठ महीने पहले गलियां खोद कर पाइपलाइन डाली गई थी। लेकिन कई महीने बाद भी जल निगम द्वारा इन टूटी सड़कों की मरम्मत न कराए जाने के कारण थोड़ी सी बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है जिससे गांव भर की सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है।
यही दशा दूसरे और गांव की भी है।
मैं कासगंज जल निगम से आग्रह करूंगा कि गांव-गांव जो गालियां जल निगम द्वारा तोड़ी गई हैं उनकी मरम्मत कराए। इन गलियों की मरम्मत न होने की वजह से ग्रामवासियों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। जल निगम ने जिन प्राइवेट कंपनियों को ठेका दिया है उन्होंने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है और इन टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई है।