

लूटे हुए 70000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर साईकिल, हेलमेट, बैग व तीन मोबाईल बरामद
बरेली। थाना भोजीपुरा बमें 6 जनवरी को वादी मुकदमा श्री शिवचरन पुत्र श्री नरायनदास निवासी ग्राम पैगा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली द्वारा सूचना देते हुए बताया कि 2.00 बजे बैक सेमीखेड थाना देवरनियां क्षेत्र से 70000/- रूपये निकलकर अपने घर जाने के लिये सवारी का इन्तजार कर रहा था, तभी समय करीब 3.00 बजे एक लडका बुलेट मोटरसाईकल पर आकर रूका और दभौरा कितनी दूर है पूछने लगा तो मैने बताया कि पास में ही है फिर कहा कि तुम किधर जाओगे तो मैने कहा कि जादौपुर जाऊंगा मुझे यह कहकर कि तुम्हें रास्ते में छोड दूंगा। अपने साथ बुलट मोटरसाईकिल पर बैठा लिया । लगभग 1 कि0मी0 आगे चलकर मुझे डरा धमकाकर यह कहते हुए कि मेरे आदमी चारों तरफ लगे हुए तुझे गोलियों से छलनी कर देगें जो भी तेरे पास है वह मुझे दे दे। यह करकर मुझसे 70000/-रूपये छीन लिये । जिसके संबंध में थाना भोजीपुरा पर मु0अ0सं0 18/25 धारा- 309(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक द्वारा मय फोर्स के दिनांक 13/01/2025 को समय 12.20 बजे वसुधरन ढाल के पास वादी मुकदमा श्री शिवचरन पुत्र नरायनदास निवासी ग्राम पैगा थाना भोजीपुरा जनपद बरेली को उसके साले हरिओम पुत्र कान्ता प्रसाद निवासी हरहरपुर थाना बहेडी जिला बरेली हाल सीएमटी कालोनी पार्वती विहार हलद्वानी उत्तराखण्ड को घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बुलट नं0 UK 04 A 8549 मय हेलमेट ,बैग व लूटे हुए 70000/- रूपये, घटना में प्रयुक्त तीन मोबाईल फोन के पकड लिये। इन पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।