
*एसडीएम राजीव पांडेय ने तहसील का निरीक्षण कर कर्मचारियो को दिए दिशा निर्देश।* *कर्मचारी समय पर आए नही तो होगी कार्यवाही।* एटा नवांगतुक एसडीएम राजीव पांडेय ने चार्ज ग्रहण करने के उपरांत तहसील अलीगंज के निरीक्षण के दौरान दिखी कमियों पर खेद प्रकट करते हुए,सभी अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि आप सभी सरकार के निर्देशों के पालन का ध्यान रखते हुए समय पर अपने कार्यालयों में उपस्थित हो,साथ ही जो भी कार्यवाही करें उसमें उच्चाधिकारियों को विश्वास में लेकर सही कार्यवाही करें, जनता की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर उनको न्याय दिलाने की कोशिश करें,जो भी अधिकारी कर्मचारी कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थित नही होगा उसके खिलाफ सरकार के निर्देशों के अनुरूप दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।पांडेय जी ने कोरोना जैसी घातक महामारी से बचाव हेतु भी जनता से अपील करते हुए शोशल डिस्टेंसिंग, मास्क,आदि के प्रयोग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।