फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवाएं- उप कृषि निदेशक

समस्त कृषकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवाएं- उप कृषि निदेशक

एटा, जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उप कृषि निदेशक रोताश कुमार ने बताया है कि जनपद में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत राज विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें किसानों का भूलेख विवरण दर्ज करते हुए गोल्डन कार्ड बनाया जाना है, इससे किसानों की अलग-अलग खतौनियों में दर्ज भूमि एक ही अभिलेख में अंकित हो जायेगी। इसका लाभ यह है कि विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं में कृषक आसानी से लाभ प्राप्त कर सकेंगें, जैसे किसान क्रेडिट कार्ड (के०सी०सी०) बनाया जाना, लेवी पर धान-गेहूँ की विक्री किया जाना, पशुपालन, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन, उद्योग इत्यादि।

फार्मर रजिस्ट्री एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है, इससे समस्त कृषकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकेगा। पी०एम० किसान योजनान्तर्गत आगामी मिलने वाली किस्त हेतु सम्बन्धित कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है।

फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु किसान भाईयों से अनुरोध है, कि अपने नजदीकी जन सुविधा केन्द्र (सी०एस०सी०) पर आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाईल नम्बर व अपनी जमीन की नयी खतौनी / फर्द लेकर किसान स्वयं जन सेवा केन्द्र से अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *