फूल बरसाए तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया

एटा।इस समय देश में कोरोना जैसी महामारी के संकट से जूझते हुए कोरोना योद्धा अपने घर से बाहर निकाल कर समाज को कोरोना मुक्त बनाने का संकल्प लिए हैं इस क्रम में ही सफाई कर्मचारी नित्य की तरह सफाई करने आए तो आदर्श समाज सेवक ट्रस्ट के लोगों ने उनके स्वागत में उनके ऊपर फूल बरसाए तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट करते हुए उनकी हौसला अफजाई की तथा उनका धन्यवाद प्रकट करने हेतु स्मृति चिन्ह स्वरूप एक उपहार भेंट किया गया इस समय सभी 32 सफाई कर्मचारी उपस्थित थे उपहार में एक बड़ा थाल,दो कटोरे,एक गिलास, एक चम्मच, (पांच बर्तन का एक सेट) दिया गया आदर्श समाज सेवक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज पंडित ने बताया इन लोगों का कोरोना महामारी से संघर्ष करने में विशेष योगदान है इसलिए इनका उत्साहवर्धन करने के लिए इनका मान सम्मान तथा उपहार प्रदान किया है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks