देवालय में प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रीराम ग्लोबल अवार्ड व पत्रिका का विमोचन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के साथ अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड का आयोजन

परमशक्ति धाम, अयोध्या विकास क्षेत्र, विक्रमजोत। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार के विशिष्ट सहयोगियों व भारतवर्ष के विशिष्ट समाजसेवियों को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित करने के लिए एक विशिष्ट आयोजन अयोध्या विकास क्षेत्र अंतर्गत परमशक्ति धाम में निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में किया जाएगा। इस सम्मान समारोह से पूर्व श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के दर्शन की व्यवस्था बनाई गई है। कार्यक्रम में देवालय मे प्राण प्रतिष्ठा व पत्रिका का विमोचन भी सम्मिलित है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख व राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में एक देवालय की व्यवस्थापक है जिसमें प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाना है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिवार से जुड़े व भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों के विशिष्ट समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रातःकाल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के दर्शन के उपरांत पीडब्ल्यूएस शिक्षालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान श्रीराम ग्लोबल अवार्ड का आयोजन किया जाएगा और इसी के साथ संगठन व शिक्षालय के पत्रिका का विमोचन भी होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks