
बटेश्वर में अटल के जन्म शताब्दी पर भाषण,एकल काव्य पाठ, निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।।
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विजेताओं को किया पुरस्कृत।।
सोनिया शर्मा,विनीत शर्मा,प्रवीण कुमार, रहे विजेता।।
बाह ( आगरा ) भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक गांव बटेश्वर धाम में तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन शुरू हुआ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 100वे जन्म दिवस पर आयोजित कृषि मेले के उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, एकल काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन कर्ता डॉ राजेश प्रकाश आगरा एवं अलीगढ़ मंडल के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में डॉक्टर यशपाल चौधरी जिला नोडल अधिकारी उच्च शिक्षा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा के संयोजन में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता ,व निबंध प्रतियोगिता में जिले भर के विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर बटेश्वर में आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेले के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतियोगिता में प्राप्तांकों के आधार पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सोनिया शर्मा( श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा को₹10000,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अदिति सिंह (श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा)₹5000तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले माधव उपाध्याय (सेंट जॉस कॉलेज आगरा) को2500 रुपए , एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विनीता शर्मा(के एम आई आगरा) को ₹10000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली अदिति सिंह (श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा) को₹5000,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सोनिया शर्मा (श्रीमती बी डी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज आगरा) को 2500रुपए, व निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रवीण कुमार(राo हाo स्कूल मितावली आगरा)को ₹5000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी नंदिनी आर्या (भदावर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाह) को₹3000 तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी अपाला (गांधी स्मारक किसान इंटर कॉलेज किरावली, आगरा )को₹2000 नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कश्मिले का समापन तीन दिवसीय कृषि मेले का समापन 27 दिसंबर को किया जाएगा।