शारुख के उम्दा खेल केबाद भी लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल झांसी से खिताबी जंग तीन चार से हारा

शारुख के उम्दा खेल केबाद भी लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल झांसी से खिताबी जंग तीन चार से हारा
बाबा फतेह सिंह शाहिद एवं बाबा जोरावर सिंह शहीद स्मृति में अंडर-19 अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता

आगरा। बाबा फतेह सिंह शाहिद एवं बाबा जोरावर सिंह शहीद स्मृति में अंडर-19 अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का खिताब झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल ने लखनऊ की अनुभवी टीम को संघर्ष पूर्ण मैच में चार तीन से हरा जीत लिया ।
प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा के मैदान पर 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया गया। प्रतियोगिता में केवल 12 टीमों को बुलाया गया है ।
आज खेले गए फाइनल मैच में पहला क्वार्टर बिना गोल के हुआ। दूसरे क्वार्टर में झांसी ने लखनऊ पर दबाब बनाया तो तीसरे हाफ में आक्रामक खेल के बाद भी दो गोल खाए। तीसरा सत्र झांसी ने मैदानी खेल खेल स्कोर बराबर किया। फिर लखनऊ ने बढ़त ली तो झांसी ने अंतिम हाफ में विजयी गोल दाग चार तीन से खिताब जीता।
आज दिनांक25-12-2024को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथी वॉलीबॉल की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय भदोरिया व मनोज सिंह जादौन विशिष्ट अतिथि राजेश गोयल सदस्य छावनी परिषद, शरद चंद्र शर्मा डीवाईएसपी, शिवकांत यादव,मयंक भटनागर, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, सुनील चंद जोशी, अनिल कुमार आईएसओ,राजीव सोई अध्यक्ष, अमिताभ गौतम आयोजन सचिव,केपी सिंह यादव, धर्मेंद्र बघेल,शाहिद अंसारी, अजय कुमार सिंह,संजय गौतम, शैलेंद्र सिकरवार ,गोपाल भगत, शैलेश सिंह, संजय नेहरू, आमीन उल्ला, गौरव शर्मा, गौरव रोहतेला,फिरोज खान, देवे गुप्ता ,गर्जन सिंह,कुलदीप, बंटी यादव, कृष्ण मुरारी,अमर जीत सिंह परमजीत पम्मी,गौरव शर्मा, रिनेश मित्तल,रवि प्रकाशप्रशांत शुक्ला,संचालन के पी सिंह यादव व गगन मदान ने संयुक्त रूप से किया सभी धन्यवाद ज्ञापन राजीव सोई अध्यक्ष ने किया निर्णायक जावेद, सुनील कुमार, धर्मेश राजपूत, शकील खान, बृजेश कुशवाह, सिद्धार्थ, अश्वनी सिंह, सुनील गुप्ता, सुनील चौधरी थे।
प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण पुरस्कार वितरण की मुख्य अतिथि डॉ रंजन बांसल ने किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks