प्रीतनगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर श्री राम कथा के सातवें दिन केवट संवाद का हुआ मार्मिक वर्णन

चोपन। प्रीतनगर गड़ईडिह स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा में सातवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम और केवट के संवाद की अद्भुत कथा सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। अंतराष्ट्रीय कथावाचक पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने अपने प्रभावशाली वाणी से इस प्रसंग का बड़े ही भावपूर्ण तरिके से वर्णन किया, जिससे श्रोतागण भावविभोर हो गए। कथा वाचक ने बताया कि कैसे केवट ने भगवान श्री राम को गंगा पार कराने से पहले उनके चरण पखारने की इच्छा जताई। इस संवाद में सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्वितीय संदेश छिपा है। कथा के दौरान श्री राम और केवट के बीच हुए संवाद को इतने भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया कि श्रोताओं की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर भजन मंडली द्वारा “श्री राम जय राम जय जय राम” और अन्य भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और आध्यात्मिक बना दिया। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, और सभी ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि कथा का समापन 27 दिसम्बर को हवन और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया। इस मौके पर मुख्य यजमान भोला जायसवाल प्रियंका जायसवाल सहित जीत सिंह खरवार दर्जा प्राप्त मंत्री, ब्लाक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोंड़, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, विद्या शंकर पाण्डेय,धर्म राज सिंह बघेल, नवल किशोर चौबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह डंपू, लोकपति त्रिपाठी, प्रदीप अग्रवाल, हंसराज शुक्ला,प्रिया सोनकर, गुड़िया त्रिपाठी, रंजन पाण्डेय,शिवम मिश्रा, दीनदयाल सिंह, बबलू सोनी, धर्मेंद्र जायसवाल, अरविंद उपाध्याय, अमित सिंह बढ़कू,विकास सिंह छोटकू, अंकित सोनी सहित भारी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, कस्बा इंचार्ज उमा शंकर यादव मयफोर्स मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks