पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

बुलन्दशहर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा (शुक्रवार) परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।

आज दिनांक 20.12.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर श्री श्लोक कुमार द्वारा शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण कर कर्मचारियों का टर्न आउट चैक किया गया तथा थाना पुलिस का दंगा नियंत्रण यंत्रों के साथ तैयार होने का रेस्पास टाइम चैक किया गया एवं शस्त्रों को खोलना, अग्निशामक यंत्र प्रयोग करना, येलो टेप से घटनास्थल को संरक्षित करने आदि कवायत करायी गयी। परेड में सम्मिलित थानों की गाड़ियों एवं पीआरवी/डायल-112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर नाइट चैकिंग रजिस्टर चेक किया गया तथा पीआरवी गाड़ी पर मेडिकल किट, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु येलो टेप, रेस्पांस टाइम को कम करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं व जीम व कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा आदेश कक्ष में संबंधित को दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाइन परिसर में हमेशा स्वच्छता रखने, सरकारी संपत्ति की देखभाल करने व अभिलेखों को अध्यावधिक कर संभालकर रखने सहित सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस/चैकिंग करने आदि आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks