
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय का मध्यप्रदेश के सागर जिले में 24 दिसम्बर को आगमन।
नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मयंक उपाध्याय संगठन विस्तार के लिए कई राज्यों के दौरे पर। भारतीय मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कमेटी की ओर से प्राप्त निर्देशानुसार उन्हें संगठन विस्तार के लिए जिम्मेदारी सौंप गई है।पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न और पत्रकारों के मीडिया कल्याण बोर्ड सहित 14 सूत्रिय मांग को लेकर जिला सागर मध्य प्रदेश के जिला अधिकारी से मिल कर राष्ट्रपति महोदया जी के नाम संबोधित ज्ञापन देगे और जिला अधिकारी सागर से भेट कर पत्रकारों के हित में शासन और प्रशासन को पत्रकारों के साथ अच्छे व्यवहार करने के लिए वार्ता करेंगे भारतीय मीडिया फाउंडेशन के आस पास के पदाधिकारी जो सागर पहुंच सकते है वो 24 को 2 बजे तक सागर जिलाधिकारी कार्यालय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।