मुंबई में बड़ा हादसा: नाव पलटने से तीन नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया

मुंबई में बड़ा हादसा: नाव पलटने से तीन नौसैनिक समेत 13 लोगों की मौत, 101 लोगों को बचाया गया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि बुधवार को मुंबई तट के पास नौसेना की स्पीड बोट के नौका से टकराने से 13 लोगों की मौत हो गई और 101 अन्य को बचा लिया गया।फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में 10 नागरिक और तीन नौसेना कर्मी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या 13 उन्होंने बताया कि नौसेना से मिली जानकारी के अनुसार शाम 7.30 बजे तक मरने वालों की संख्या 13 है। फडणवीस ने बताया कि नीलकमल नौका मुंबई के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी, तभी शाम करीब 4 बजे स्पीड बोट उससे टकरा गई। उन्होंने यह नहीं बताया कि नौका और स्पीड बोट में कितने लोग सवार थे।

बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया है। नौसेना की 11 नावें और मरीन पुलिस की तीन नावें तथा तटरक्षक बल की एक नाव को इलाके में तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि खोज और बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मचारी और इलाके के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks