मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को पुनः सक्रिय करने के लिए सरकार को लिखा गया पत्र

मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को पुनः सक्रिय करने के लिए सरकार को लिखा गया पत्र।

शहर के सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील कुमार खंडेलवाल ने दिनांक 13 दिसंबर 2024 को झारखंड सरकार को एक पत्र प्रेषित कर मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को पुनः सक्रिय करने हेतु एक पत्र भेजा है।

अपने पत्र में श्री खंडेलवाल ने कहा है की कुछ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र राज्य में सक्रिय था जिसके कारण लोग अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री जी के सामने रखते थे एवं इस केंद्र के माध्यम से आम जनता की समस्त परेशानियां एवं समस्याओं का निराकरण आसानी से हो जाया करता था। वर्तमान में मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र के अस्तित्व में नहीं रहने के कारण लोगों की अनेकों समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में जो समस्याएं आम जनता के द्वारा लाई जा रही थी उन समस्याओं से भी माननीय मुख्यमंत्री जी अनभिज्ञ हो रहे हैं एवं राज्य में किन-किन विभागों में किस तरह की समस्याओं का सामना आम जनता के द्वारा किया जा रहा है इस बात की जानकारी भी माननीय मुख्यमंत्री जी को नहीं हो पा रही है।

श्री खंडेलवाल ने व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार से निवेदन किया है कि मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को पुनः संचालित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।

श्री खंडेलवाल के पत्र को मोहम्मद आसिफ हसन, उपसचिव, झारखंड सरकार, कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड रांची के पास आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित कर दिया गया है।

श्री खंडेलवाल ने भरोसा जताया है की व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार के द्वारा जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर ली जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks