एटा को मिली नई सौगात गोरखपुर से एटा और कासगंज तक विछेगी रेलवे लाइन 375 करोड़ मंजूर,

एटा

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गोरखपुर से एटा तक सीधी रेल लाइन सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई रेल लाइन के लिए रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है,

यह परियोजना पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगी और कई जिलों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। आइए जानते हैं इस नई रेल लाइन के बारे में विस्तार से। गोरखपुर से एटा तक बनने वाली यह नई रेल लाइन लगभग 700 किलोमीटर लंबी होगी. इस परियोजना पर 375 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह रेल लाइन एनईआर (पूर्वोत्तर रेलवे) के क्षेत्र में आएगी. इस लाइन के बन जाने से गोरखपुर से एटा तक सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। यह नई रेल लाइन उत्तर प्रदेश के 22 जिलों से होकर गुजरेगी।

इनमें गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। इस परियोजना के तहत एटा से कासगंज तक भी एक नई रेल लाइन बनाई जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks