
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर आज कल्लीपुर वाराणसी में NDMJ एवं आंबेडकर जन कल्याण समिति द्वारा ग्रामीण स्तर पर एक संगोष्ठी आयोजित किया गया । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि एडवोकेट राम दुलार रहे। गोष्ठी का संचालन जिला अध्यक्ष राजनाथ भारती ने किया। इस अवसर पर राम नारायण पटेल, ग्राम प्रधान पति जय प्रकाश पटेल, जानकी देवी, अंकिता, किरण ,संगीता, सूरजमणि, माला देवी, मास्टर लालधारी, विमला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।