पत्रकार के साथ मारपीट मामला दर्ज

एटा

घटना आज सुबह लगभग 8:30 बजे की पीपल अड्डा की है, पत्रकार आंसू शर्मा के परिवार की महिलाए मंदिर पर पूजा करने गयीं थीं तभी मंदिर मे मोहल्ले का एक पालतू कुत्ता मंदिर की मूर्ति पर के आस पास घूमने लगा जिस पर पत्रकार परिवार की महिलाओ ने आपत्ति उठायी जिस से दूसरे पक्ष की महिलाए आवेश मे आ गयीं ओर मामला तूल पकड़ गया,देखते-देखते ही दूसरे पक्ष के लोगों ने पत्रकार परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी पत्रकार आशु शर्मा एवं उनके परिवार की महिलाओं को गंभीर चोटें आई है पत्रकार के आरोप है कि मारपीट करते वक्त दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी मौसी के कुंडल व उनकी पत्नी का मंगलसूत्र भी तोड़ लिए, हालांकी कोतवाली नगर पुलिस कुंडल और मंगलसूत्र तोड़ने की घटना को संदिग्ध मान रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है साथ ही पीड़ित पत्रकार व उसके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks