आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन

खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी सहित मंडी में हो रही लूट के खिलाफ आक्रोशित किसान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर कल दिनांक 10.12.2024 को ए0 आर0 कॉपरेटिव एटा का घेराव कर समस्याओं का समाधान कराएंगे

एटा,अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील पर खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी सहित मंडी समिति में हो रही किसानों की लूट के खिलाफ आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया था जिसका ज्ञापन मंडलायुक्त अलीगढ़ एवं जिलाधिकारी एटा को दिया गया था उक्त प्रदर्शन के माध्यम से संगठन के पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं सहित किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाओं ने शासन प्रशासन से तत्काल ज्वलंत मुद्दों का समाधान कराने की मांग करते हुए आक्रोशित किसानों ने सामूहिक रूप से तय करते हुए अवगत कराया था कि जनसमस्याओं का धरातल पर तत्काल समाधान न होने की स्थिति में कल दिनांक 10.12.2024 को प्रातः 10 बजे से एटा जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एकत्रित होकर अग्रिम रणनीति तैयार कर 11.30 बजे संयुक्त रूप से कूच कर ए0 आर0 कॉपरेटिव कार्यालय एटा का घेराव कर प्रदर्शन कर जनसमस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाएगा एटा जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर संगठन के बैनर तले प्रस्तावित प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं सहित किसान मजदूर अनिवार्य रूप से अपने जिला मुख्यालयों पर पहुंच कर प्रदर्शन को सफल बना कर जन समस्याओं का समाधान कराने में सहयोग प्रदान करें कल के प्रदर्शन में निम्नलिखित मांगों का प्रमुख रूप से समाधान कराया जाएगा।

01 :- सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में तत्काल डी0ए0पी0, यूरिया किसानों को उपलब्ध कराई जाए एवं कुछ ताकतवर लोग समितियों से रात्रि के अंधेरे में थोक में खाद ले जाकर जरूरतमंद किसानों को ब्लैक में बेच रहे हैं सभी समितियों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाकर 24 घंटे वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर पारदर्शिता के साथ जरूरतमंद किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाए।

02 :- प्राइवेट सेक्टर के व्यापारी किसानों को 1800 रुपए से ₹2000 में डी0ए0पी0 की बोरी थोक के व्यापारी एवं कर्मचारियों अधिकारियों की मिलीभगत से बेची हैं एवं यूरिया खाद्य की भी स्थित ऐसी ही बनाई जा रही है ब्लैक करने के उद्देश्य से थोक के व्यापारी अपने गोदाम में डी0ए0पी0, यूरिया रखे रहते हैं तत्काल जांच कराकर किसानों को सरकारी रेट पर खाद उपलब्ध कराते हुए दोषी थोक के व्यापारियों के लाइसेंस बर्खास्त कर जेल भेजा जाए।

03 :- जनपद के कुछ दुकानदार मौके का लाभ उठाते हुए नकली खाद बेच रहे हैं तत्काल जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाए।

04 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान के किसान की व्यापारियों के द्वारा माल में एक किलो प्रति कुंतल कटौती तथा नगद भुगतान के नाम पर एक से दो प्रतिशत अलग से पैसे में कटौती कर किसानों की खुलेआम लूट की जा रही है इसे तत्काल रोका जाए एवं वर्तमान सीजन में हुई किसानों की कटौती को तत्काल पीड़ित किसानों को वापस कराया जाए ।

05 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में मूंगफली के सीजन के समय 04 से 05 किलो प्रति कुंतल कटौती कर व्यापारी किसान की खुलेआम लूट करते हैं इसे भी कड़ाई से तत्काल रोका जाए।

06 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में जाम से किसानों को बचाने के उद्देश्य मंडी के पास वन विभाग की भूमि पर (सरकारी जमीन में) कम से कम पांच सरकारी कांटे लगवाए जाएं जिससे किसानों सहित आम जनता को जाम से बचाया जा सके।

07 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति से थोक के व्यापारी कर्मचारियों की मिली भगत से ब्लैक / चोरी से माल बाहर ले जाते हैं जिससे भारी मात्रा में सरकारी टैक्स की प्रतिदिन चोरी हो रही है और किसानों को आर 6 न मिलने की वजह से सरकार की चलने वाली विभिन्न योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है मंडी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग पिछले तीन माह तक की तत्काल चेक कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

08 :- कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्थित किसान विश्रम ग्रह को तत्काल खाली कराकर किसानों की रात्रि में ठहरने की उचित व्यवस्था की जाए।

09 :- मंडी के पास अलीगंज रोड एवं जीटी रोड के बीच मिनी बाईपास बनवाकर मेन रोड पर वाहन खड़े होने से होने वाले जाम से जनता को बचाया जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks