सीरिया: असद की सत्ता खत्म होने के बाद प्रेसिडेंशियल पैलेस में घुसे बागी, जिसके हाथ जो लगा लूटकर भागा!

असद महल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति के महल में घुस गए हैं और वहां से सामान और कपड़े तक चुराकर अपने साथ ले जा रहे हैं. लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी नजर आ रही हैं.
विदित हो कि 2022 में श्रीलंका में इसी तरह से प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन और पीएम हाउस में डेरा डाल दिया था. इसी तरह तालिबान ने जब अफगानिस्तान की सत्ता हासिल की थी तो तालिबानी समर्थकों ने राष्ट्रपति अशरफ के भवन में जाकर लूटपाट की थी.