
बी एन एस डी ए वी के खिलाड़ियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में परचम लहराया*
गिरिडीह:- बद्रीनारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024-25 की खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और तीन गोल्ड, तीन सिल्वर और छः कांस्य पदक विजेता हो, डीएवी झारखंड जोन बी, गिरिडीह शहर एवं झारखंड प्रदेश का सम्मान बढ़ाया। विद्यालय आगमन पर खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और प्रातः प्रार्थना स्थल पर प्राचार्य श्री योगेश्वर शर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया।
ताइक्वांडो बालक वर्ग अंडर-17 में हर्ष कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक, अंडर-19 में नितिन एवं सुमन राज दोनों स्वर्ण पदक विजेता रहे। ताइक्वांडो बालिका वर्ग के अंडर-14 में कृति कुमारी ने रजत पदक, अंडर-17 में प्रिया राज कांस्य पदक विजेता रही।
टेबल टेनिस बालक वर्ग के अंडर-19 में आशीष मूर्मू, सुमित हंसदा ने कांस्य पदक का खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग के अंडर-19 में कृतिका कृष्णा रजत पदक का खिताब अपने नाम किया।
जिम्नास्टिक बालक वर्ग के अंडर-14 में मानव, सुधांशु और शिवम वर्मा सेकंड उपविजेता रहे। अंडर 17 श्रेयान, प्रिंस सेकंड रनर अप रहे। अंडर-19 में रूपेश, आशिक और कन्हैया सेकेंड रनरअप रहे। जिम्नास्टिक बालिका वर्ग के अंडर-14 आशी, संजना, स्मिता सेकेंड उपविजेता, अंडर-17 आराधना सेकेंड उपविजेता रहे। प्राचार्य योगेश्वर शर्मा ने राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामना दी। और छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय पढाई-लिखाई के क्षेत्र में ही नहीं खेल के मैदान में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जहां जाता है वहां परचम लहरा कर आता है। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स की इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंधप्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में स्थान बना पाना काफी कठिन कार्य होता है लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने इसे सिद्ध करके दिखाया है। हम सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है और प्रशिक्षु शिक्षक वी के सिंह और एस के पटनायक के नियमित प्रयास में सहयोग एवं कुशल मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद देते हैं। मौके पर तपन भट्टाचार्य, मोलय मुखर्जी, शारदा पाठक आकांक्षा एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाए उपस्थित रहे।