
कासगंज,भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखी ,द साबरमती रिपोर्ट फिल्म।
सन् 2002 में गुजरात के गोधरा काण्ड पर बनी बहुचर्चित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को योगी सरकार द्वारा प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है जिसके अंतर्गत जनता में फिल्म देखने के प्रति उत्साह बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में यह फिल्म भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रत्येक जनपद में निःशुल्क दिखाई जा रही है, इसी के अन्तर्गत आज यहां लक्ष्मी टाकीज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म को देखा तथा फिल्म के माध्यम से गुजरात के गोधरा में घटित सच्चाई को जाना। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी , सदर विधायक देवेंद्र राजपूत , पूर्व विधायक ममतेश शाक्य , पूर्व न्यायाधीश पीएन पाराशर ,नवल कुलश्रेष्ठ , नीरज शर्मा , डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता , सुनील वार्ष्णेय , दिनकर राव चतुर्वेदी , डॉ योगेन्द्र चौहान , सुरेश महेश्वरी , डॉ शैलेन्द्र यदुवंशी मीडिया प्रभारी के के सक्सेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा ई उपस्थित रहे। टाकीज संचालक राजीव अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।