
पंचकोसी परिक्रमा के लिए व्यापक तैयारी।
सोरों जी, कासगंज,धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी सोरों , शूकर क्षेत्र में आगामी एकादशी को आयोजित होने वाली पंचकोसी परिक्रमा के लिए यहां धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जहां व्यापक तैयारियां की जा रही है वहीं आज प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी मेघा रुपम और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक द्वारा प्रात 5 से 6 बजे के बीच सोरों पहुंच कर पंचकोसी परिक्रमा यात्रा का पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही लोगों से वार्तालाप करते हुए यात्रा में होने वाली असुविधाओ के विषय में जाना और संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चैकिंग किये जाने के निर्देश दिए।