
बरेली :: श्री हरमिलाप शिवशक्ति मन्दिर, जनकपुरी में भजन गायक जगदीश भाटिया के सानिध्य में , महामंत्र संकीर्तन संपन्न हुआ ,सामूहिक संगीतमयी श्री हरि नाम महामंत्र संकीर्तन का नाम रस जाप एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ बहुत ही भाव से संपन्न हुआ, । महामंत्र के बाद हनुमान चालीसा का का पाठ संपन्न हुआ ,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया ,
भजन गायक जगदीश भाटिया की भावपूर्ण प्रस्तुति ,” जिस देश में जिस वेश में रहो ,राधा रमण राधा रमण राधा , रमण कहो ” भजन से वातावरण राम मय हो गया, और राम नाम की धूनी से मन्दिर परिसर भक्तिमय ही गया, कलि काल में एकमात्र साधन राम का नाम लेते रहो, इसमें साथ देने वालों में मुख्य रूप से भजन गायक जगदीश भाटिया ,राम सेठी, हरीश सूरी,डॉ.प्रेम कुमार गुप्ता, श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता ,संजीव अनेजा, सत्येंद्र गुप्ता का सहयोग रहा l