धनगर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन


एटा,
संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ एटा के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह धनगर के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी विवेक कुमार को समाज के लोगों ने सौंपा।ज्ञापन में मांग की है कि जब भारतीय संविधान में हमें संवैधानिक अधिकार अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र निर्गत कराए जाने की लोकसभा चुनाव के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी, लेकिन आज तक उत्तर प्रदेश के साथ-साथ एटा में भी धनगर प्रमाण पत्र जारी नहीं किये जा रहे हैं। इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष रवेन्द्र सिंह धनगर ने कहा कि पूर्व वर्षों में यह प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे, जो कि अब बंद कर दिए गए हैं। अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हमारी मांगों को पूरा करेंगे। महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष/ संरक्षक सुखबीर सिंह धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धनगर समाज की बिना धरातलीय जांच किए बिना ही लेखपाल रिपोर्ट लगाकर निरस्तीकरण करना शासनादेश संख्या 3/ 2021/ 26. 03. 2021/ दिनांक 07 .01. 2021 का खुला उल्लंघन है।संविधान दिवस के अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी मल्यार्पण किया और संविधान दिवस मनाया।
इस अवसर पर महासंघ के पूर्व जिला अध्यक्ष/, संरक्षक सुखबीर सिंह धनगर, जिला अध्यक्ष रवेन्द्र सिंह धनगर, रत्नेश धनगर, चिंटू धनगर, मुन्नालाल धनगर, प्रताप सिंह धनगर, दानवीर सिंह धनगर, प्रवेंद्र कुमार धनगर, राजकुमार धनगर, कालीचरण धनगर ,रितेश धनगर, गंगा सिंह धनगर ,सोनू धनगर, कुनाल धनगर, आकाश धनगर, सोमदत्त धनगर, निखिल धनगर , सी 0पी 0 सिंह धनगर, गोपाल धनगरआदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks