स्वतंत्रता के अमृतकाल के अवसर पर मनाया गया संविधान दिवस

भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण करते हुए स्वतंत्रता के अमृतकाल के अवसर पर मनाया गया संविधान दिवस।

लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 26 नवम्बर 2024, दिन मंगलवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण करते हुए स्वतंत्रता के अमृतकाल के अवसर पर संविधान दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वन्दना एवं बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुप्पार्चन से किया।

कार्यक्रम में विद्यालय की सहायक आचार्या श्रीमती नेहा दीक्षित ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए भारतीय संविधान के निर्माण के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर, 1949 को देश ने संविधान को अंगीकृत किया था।

भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है। हमारा संविधान भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है एवं हमारे कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।

संविधान दिवस के अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विद्यालय की कक्षा-12 की छात्रा बहन श्रेया मित्रा, आस्था शुक्ला, सौम्या रस्तोगी व कक्षा-11 की बहन शाम्भवी शुक्ला एवं अंजली सिंह ने प्रतिभाग किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने सभी से संविधान में वर्णित कर्तव्यों जैसे, राष्ट्र की एकता, संप्रभुता तथा अखण्डता को बनाए रखना, अपनी संस्कृति को सहेजना, उसे महत्व देना, सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करना, पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति सजग रहने आदि कर्तव्यों का पालन करने को कहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks