
सिद्धार्थनगर। जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौखड़ा स्थित रामलीला मैदान में बीती रात आदर्श जय बजरंग रामलीला समिति के तत्वाधान में 11 दिनों तक चलने वाले रामलीला कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिला अधिकारी डुमरियागंज डॉक्टर संजीव दीक्षित ने फीता काटकर तथा दीप का प्रज्वलित कर शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा के प्रतीक हैं हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए उनके आदर्शों पर चलकर जहां हम अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं वहीं रामराज की परिकल्पना भी कर सकते हैं उन्होंने कहा कि माता-पिता की आज्ञा पर वह राज्य को ठुकरा कर 14 वर्ष बन में बताएं लोगों को उनके आदर्शों की सीख लेनी चाहिए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग राम राज्य की परिकल्पना कर रहे हैं लेकिन वास्तव में रामराज तभी होगा जब हम भगवान श्री राम के आदर्शों पर चल करके अपने जीवन को सफल बनाएंगे उन्होंने कहा कि लोगों को अपने धार्मिक संस्कारों को नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को महान बनाता है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म बहुत ही पुराना है इसलिए लोग अपने धार्मिक संस्कारों को अपना कर अपने को महान बनाएं उप जिला अधिकारी ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा के प्रतीक माने जाते हैं उन्होंने कहा कि आज लोग आपस में विवाद करते हैं जबकि रामराज में ऐसा नहीं होता था यदि रामराज लोगों को लाना है तो भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाना होगा उप जिलाधिकारी ने फीता काटकर तथा दीप जलाकर 11 दिनों तक चलने वाले रामलीला का शुभारंभ किया इसके पूर्व उप जिला अधिकारी के पहुंचने पर रामलीला समिति द्वारा उनका भाव तरीके से स्वागत किया गया रामलीला शुभारंभ होने के बाद रामलीला कार्यक्रम में दिखाया गया कि पृथ्वी पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ गया है सभी ऋषि मुनि काफी परेशान है ऋषि मुनि भगवान शिव के पास जाते हैं जहां से वह कहते हैं कि सभी लोग विष्णु भगवान की आराधना करें लोग ब्रह्मा जी के पास जाते हैं उनका भी वही कहना है कि भगवान विष्णु का आराधना करें लोग भगवान विष्णु का आराधना करते हैं भगवान विष्णु प्रकट होते हैं तथा लोगों को कहते हैं कि वह अयोध्या में राजा दशरथ के यहां जन्म लेंगे और राक्षसों का संघार करेंगे सभी ऋषि मुनि भगवान विष्णु की जय जयकार करते हुए अपने-अपने स्थान पर चले जाते हैं इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू गुप्ता, राकेश गौड़, सनोज सैनी, मंगल हल वाई,आशु सिंह ,रवि मोदनवाल, जिगर ,मोहित मोदनमल ,रामू गुप्ता, श्यामू गुप्ता, अर्जुन अर्क बंसी, विनोद अर्क बंसी, ओम प्रकाश,मुरली सोनी ,प्रेम रावत ,गोपाल अर्कवंशी, बजरंग मिश्रा ,कौशल ट्रेलर , सुरेश रावत,रामदेव मौर्य, सत्यदेव मौर्य, बजरंगी, अंतरिक्ष प्रताप सिंह, राधेश्याम ,राजू ,छोटे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। रामलीला का सफल संचालन ठाकुर प्रसाद मिश्र ने किया।राजेश कुमार शास्त्री सिद्धार्थनग