चौबारी मेला सकुशल संपन्न, पुलिस की अनुभवी टीम ने नहीं बिगड़ने दी स्थिति, श्रद्धालुगण कर रहे तारीफ

थाना सुभाषनगर प्रभारी निरीक्षक व अन्य इंस्पेक्टरों के साथ प्रत्येक पुलिसकर्मी का रहा सहयोग

बरेली। चौबारी मेला- 2024 गंगा स्नान सकुशल संपन्न हो गया है। मेला संचालन की व्यवस्था पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बिगड़ने नहीं दी। उनकी लगन और मेहनत ने चौबारी 2024 को यादगार बना दिया है। कारण, हमेशा लगने वाले जाम और अव्यवस्थाओं को लेकर पहले से ही सजग बरेली एसएसपी अनमोल आर्य की सक्रियता, दूरदर्शिता, कर्मठता और मेहनत काम आई है। हालांकि इस सुदृढ़ व्यवस्था में उनकी टीम के अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अनुभवी थाना सुभाषनगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, थाना कैंट प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार,निरीक्षक नरेश कश्यप, निरीक्षक गिरीश प्रसाद राज, सब इंस्पेक्टरों के साथ प्रत्येक पुलिसकर्मी है का भरपूर सहयोग रहा जोकि गर्मी हो या बारिश, रात हो या दोपहरी में पूरी सजगता और ईमानदारी के साथ ड्यूटी करते रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के काम में लगी दिखाई दी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks