
एटा : संदिग्ध परिस्थितियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के चोंचा वनगांव में युवक की मौत हो गई। सिर में गहरा जख्म था। स्वजन -हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बुधवार देर रात गांव बारथर निवासी 40 वर्षीय ब्रह्मानंद शहर र कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चोंचा – वनगांव में रह रहीं अपनी पत्नी के घर आए थे। वे गांव बारथर से सुबह र नौ बजे घर से निकले थे। विवाद के चलते दोनों पति-पत्नी अलग हो गए थे। ब्रह्मानंद कभी-कभी मिलने आते थे। रात को कुछ लोगों ने देखा कि पत्नी के दरवाजे पर ब्रह्मानंद का शव र पड़ा है। उनके सिर में गहरी चोट का निशान था और खून भी बह रहा था। शरीर पर भी नीले निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। । स्वजन का कहना है कि सुनियोजित तरीके से ब्रह्मानंद की हत्या की गई है। पत्नी का कहना था कि पति शराब के नशे में थे जो गिर गए, उससे चोट डा, लगी है। कुछ समय से पत्नी अपने हो बच्चों के साथ अपने बेटी-दामाद के घर रह रही थी। पति-पत्नी में काफी
समय से अनबन थी। मृतक के स्वजन का कहना है कि पति चाहता था कि उनकी पत्नी गांव में आकर रहे, लेकिन पत्नी नहीं जाना चाहती थी। इसलिए दोनों में तनातनी थी।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ब्रह्मानंद की मृत्यु कैसे हुई। पुलिस फिलहाल संदिग्ध परिस्थिति मान रही है। स्वजन ने गुरुवार शाम तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। यह भी बताया गया है कि पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। शहरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दुरुवार को पोस्टमार्टम गृह पर मारपीट हो गई। इस दौरान हंगामा भी हुआ। मृतक ब्रह्मानंद का शव जब पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचा तो उनकी पत्नी भी बच्चों सहित वहां पहुंच गई। मृतक का भतीजा उनकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाने लगा। इस दौरान वाद विवाद होता रहा। लोग भतीजे को बार-बार समझा रहे थे लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान मारपीट भी हो गई। हालांकि, मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा लेकिन हंगामा की स्थिति बनी रही।