जिला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक हुई सम्पन्न

इस बैठक में जीपीए मंडल अध्यक्ष राम नरेश चौहान द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई।


एटा  जनपद में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की रविवार दिनांक 10 नवंबर 2024 को रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप स्थित रामेश्वरम रेस्टोरेंट में करीब 1 बजे एक आवश्यक जीपीए की कार्यकारिणी को लेकर बैठक की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष राम नरेश चौहान द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई।
बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की वर्ष 2024-2025 के कार्यक्रम व सदस्यों के कार्यों पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष द्वारा यह भी बताया कि प्रदेश की कमेटी में कैसे कार्य किये जाते है। जिला स्तर पर किसी भी पत्रकार के साथ अगर शोषण या घटना होती है तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की क्या भूमिका होती है व तहसील स्तर पर कमेटी के कार्य क्या होते है। जीपीए जिलाध्यक्ष पी एस राजपूत द्वारा जिले के सभी सदस्यों के सवालों के जवाब मंडल अध्यक्ष राम नरेश चौहान के समक्ष रखे। जिनका जवाब मंडल अध्यक्ष द्वारा दिया गया। मंडल अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को यह भी निर्देश दिया है कि जो संगठन में सदयस्ता लेगा वह सबसे पहले जिला सूचना अधिकारी के यहां पंजीकृत पत्रकार होना अनिवार्य है।
मंडल अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया कि ज़ब किसी पत्रकार के साथ वो चाहे जनपद के किसी भी ब्लॉक या तहसील का क्यों न हो सर्वप्रथम पीड़ित पत्रकार के साथ संगठन सहानुभूति पूर्वक साथ होगा। मीटिंग करीब दो घंटे चलने के बाद सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने सवालों के जवाब मंडल अध्यक्ष से लिए, और यह भी कहा कि संघर्ष ही संगठन को मजबूत करता है इसलिए संगठन के प्रति पत्रकार व उसके परिवार के साथ सदैव साथ रहना होगा। जिससे शासन स्तर या प्रशासन स्तर पर किसी भी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकार का उत्पीड़न न हो सके। इस दौरान बैठक में मंडल से शामिल होने के लिए मंडल अध्यक्ष राम नरेश चौहान, दिनेश शर्मा, सुमंत यादव, जीपीए जिलाध्यक्ष पी एस राजपूत, कोषाध्यक्ष भारत वर्मा, महामंत्री अनुज मिश्रा ,महामंत्री करन प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पाठक, संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह सोनी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक शर्मा, महामंत्री चंचल कुमार, महा सचिव वैभव पचौरी, प्रवक्ता कुणाल सोलंकी,नगर अध्यक्ष प्रवेश कुमार, सह मंत्री आशु शर्मा, नगर मंत्री संतोष कुमार शर्मा, हेमेंद्र कुमार गुप्ता, केशव चौहान आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks