
#Mathura….
श्रीराधारानी का जन्मोत्सव…
सादगी से मनाया श्रीजी का 5247वां जन्मोत्सव
ब्रह्म मुहूर्त में हुआ अभिषेक
श्रीराधारानी का जन्मोत्सव श्रद्धाभक्ति एवं सादगीपूर्वक मनाया गया। बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में श्रीराधा रानी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं की संख्या नगण्य रही। पूर्व में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु श्रीराधा जी के अभिषेक के साक्षी होते थे लेकिन इस बार मंदिर के सेवायत और सुरक्षाकर्मी ही जन्मोत्सव में शामिल हुए।
राधाष्टमी पर बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे श्रीराधा रानी के विग्रह का अभिषेक किया गया। हालांकि कोरोना के कारण इस पल का साक्षी बनने के लिए इस बार देश-दुनिया के भक्त नहीं पहुंचे। चंद सेवायतों एवं ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में राधारानी का अभिषेक किया गया। ब्रजाचार्य पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य भट्ट ने बताया कि इस बार राधारानी का 5247वां जन्मोत्सव मनाया गया है। मंदिर में 568वां प्राकट्योत्सव मनाया गया है।