एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 12 नवम्बर को

एटा, जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय एटा तथा राजकीय आई0टी0आई0 एटा के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0 परिसर कासगंज रोड एटा में दिनांक 12 नवम्बर 2024 को पूर्वान्ह 10 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 35-40 कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर पुरूष व महिला अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर रोजगार हेतु चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी अपना पंजीयन रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) एवं एन0सी0सी0 पोर्टल पर कराकर अपनी शैक्षिक योग्यता, आयु, वर्ग के अनुसार पोर्टल पर प्रदर्शित कम्पनियों में ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks