
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस की छापामारी, चेकिंग के दौरान 09 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, कुल 5630 रुपये, तास के पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा 09 जुआरियों को जुआ खेलते समय रंगेहाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 25.08.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 05 जुआरियों को करनपुर गांव में महेश के खेत से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की जामातलाशी तथा मौके से कुल 3130/- रुपये बरामद किए गए हैं। साथ ही 04 जुआरियों को नगला झम्मन के पास से 2500/- रुपये के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव पर *मु०अ०सं० 197/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* एवं *मु०अ०सं० 197/2020 धारा 13 जुआ एक्ट 188 भादवि व 3 महामारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1- सुधाकर पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना नयागांव एटा।
2- गौरव पुत्र रनवीर निवासी करनपुर, नयागांव।
3- राजू उर्फ राजकिशोर पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी उपरोक्त।
4- शालिकराम पुत्र चेतराम निवासी उपरोक्त।
5- महेश सिंह पुत्र सूबेदार सिंह निवासी उपरोक्त।
6- रणसिंह पुत्र स्वामी दयाल निवासी उपरोक्त।
7- शीलेश पुत्र सुरेश सिंह निवासी उपरोक्त।
8- सुरेंद्र पुत्र दयाराम निवासी उपरोक्त।
9- मनोज पुत्र रविन्द्र निवासी उपरोक्त।
बरामदगी
1- 5630 रुपये, ताश पत्ते।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल।
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह।
2- उप0निरीक्षक सोहनलाल
3- आरक्षी श्यामवीर सिंह
4- आरक्षी राहुल
5- आरक्षी मधुसूदन