माह पूर्व थाना मारहरा क्षेत्र में हुई बहनोई की गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी साला गिरफ्तार

एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता,करीब दो माह पूर्व थाना मारहरा क्षेत्र में हुई बहनोई की गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी साला गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत मुअसं- 119/19 धारा 304, 504,506 भादंवि की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 07.07.2020 को वादी श्री रामेश्वर पुत्र नवाब सिंह निवासी पिंजरी नागरी थाना गोंडा, अलीगढ़ द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी के पुत्र राहुल की शादी 4 वर्ष पूर्व मायादेवी पुत्री त्रिलोकी निवासी मारहरा से हुई थी।आपसी झगड़े की वजह से मायादेवी अपने मायके में थी जिसे लेने के लिए वादी का पुत्र राहुल दिनाँक 28.06.2020 अपनी ससुराल आया हुआ था। तभी रात्रि में मायादेवी,उसके भाई व पिता ने मिलकर राहुल के ऊपर पेट्रोल डालकर जान से मारने की नीयत से आग लगा दी तथा मौके से फरार हो गए। राहुल को अलीगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना मारहरा पर मुअसं- 119/20 धारा 304, 504, 506 भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मारहरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 26.08.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को मिरहची अड्डे के पास से समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- सत्यप्रकाश पुत्र त्रिलोकी निवासी मोहल्ला चौबदार थाना मारहरा एटा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 श्री अनिरुद्ध कुमार
2- आरक्षी मनोज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks