पांच उप निरीक्षकों को पदोन्नति कर लगाए गए स्टार

खीरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा द्वारा पांच उप निरीक्षकों को पदोन्नति कर लगाए गए स्टार

लखीमपुर खीरी। 5 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति,पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर दी गई शुभकामनाएं
5 उपनिरीक्षकों की निरीक्षक के पद पर हुई पदोन्नति,पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर दी गई शुभकामनाएं

लखीमपुर खीरी। जनपद खीरी में नियुक्त 05 पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस निरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 31.10.2024 को पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, खीरी व अन्य अधिकारीगण द्वारा पुलिस लाईन खीरी में पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने पर उपनिरीक्षकों के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
पुलिस उपनिरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों का विवरण-
1 दयाशंकर द्विवेदी
2 उदयभान यादव
3 जितेन्द्र बहादुर सिंह
4 देवेन्द्र कुमार यदुवंशी
5 इन्साफ अली

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *