एएसपी ने रामलीला समापन पर कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को किया पुरूस्क्रत

एटा ! मुख्यालय के जीटी रोड पर स्थित सैनिक पडाव मे पिछले कई दिनो से चल रही रामलीला के समापन समारोह में भव्य मंच पर अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा पहुंचकर आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का उनके द्वारा शांति व्यवस्था मे दिऐ गऐ सहयोग की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया तथा रामलीला ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान एवं एसएसआई अजब सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियो में प्रमोद गुप्ता, टिल्लू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks