मानस स्थली स्कूल में विगत एक बर्ष से चल रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षण में प्रशिक्षित छात्र – छात्राओं को एलो बेल्ट से अलंकृत किया गया

बरेली :: फरीदपुर स्थित पूर्ण आवासीय विद्यालय मानस स्थली स्कूल में विगत एक वर्षों से चल रहे ताइक्वांडो प्रशिक्षण में प्रशिक्षित छात्र – छात्राओं को एलो बेल्ट से अलंकृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “ताइक्वांडो केवल एक कौशल ही नहीं है ,यह एक आत्म रक्षा का साधन भी है । हम प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वयं की रक्षा भी कर सकते हैं और समाज में अन्य लोगों की भी रक्षा का दायित्व भी निभा सकते हैं ।” जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष बी सी शर्मा व सचिव अक्षय मिश्रा के नेतत्व मे प्रशिक्षित छात्र – छात्राओ का येलो बेल्ट परीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया । परीक्षण में हरमन कौर , वृन्दा , सुखमन , गुर्जिंदर, कुशाग्र, ओजश , अनमोल , कृष्ण ,अरुष ,श्रेष्ठ, सौम्य ,शिवाय , अंश , हितेश सत्या को उत्तीर्ण घोषित कर , प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । इस अवसर पर कोच ईशू उपाध्याय , के॰ एस॰ बिष्ट, चंचल सिंह ,पिंकी गंगवार ,शिवांग आदि उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks