
एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है । *घटना*- दिनांक-24.08.20 को वादी चन्द्रपाल पुत्र हेतराम निवासी नगला गड़रियान थाना राजा का रामपुर द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी के पिता हेतराम तथा भाई राजवीर व नरेश तथा संजय पुत्र चन्द्रपाल के ऊपर वादी के ही परिवार के सुखवीर, सुबोध, जसवीर तथा मनोज ने धारदार हथियारों के साथ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सभी लोग घायल हो गए हैं। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर *मु0अ0सं0- 98/2020 धारा 307, 323, 324, 504, 504 भादवि* में अभियोग पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 25.08.2020 को राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को उनके घर के पास से समय करीब 5:40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
1- सुखवीर पुत्र बालिस्टर नि0- नगला गड़रियान थाना राजा का रामपुर एटा
2- जसवीर पुत्र बालिस्टर निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1-व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह
2-का0 अर्जुन खोखर
3-का0 1377 राहुल कुमार
4- का0 योगेंद्र कुमार