बरेली के पहले मेयर राज कुमार अग्रवाल के निधन पर झारखंड के राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि

बरेली ::  बरेली के प्रथम मेयर (नगर प्रमुख) राजकुमार अग्रवाल का सोमवार सुबह निधन हो गया, वह 90 साल के थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद से ही तमाम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आवास पहुंचने लगे। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।
सोमवार रामपुर गार्डन के तोमर चौराहा स्थित अपने आवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व महापौर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर तमाम गणमान्य, राजनीतिक नेताओं और नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि प्रेषित की है। रामपुर गार्डन स्थित आवास पर उनके बड़े बेटे रवि प्रकाश अग्रवाल, नवीन प्रकाश अग्रवाल व पौत्र निखिल प्रकाश अग्रवाल गमजदा नजर आए। सिटी श्मशान भूमि पर उनकी अंतिम संस्कार किया गया ।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks