गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में भूमिका निभाएं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी

जनपद मैनपुरी में भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ एकजुट हो संघर्ष करें कार्यकर्ता :- अखिल संघर्षी

गांव स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में भूमिका निभाएं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद मैनपुरी के गांव न0 हटी में संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया

उपरोक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी एवं राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ किसान मजदूर नौजवानों एवं महिलाओं को संगठित होकर संघर्ष करने की वर्तमान समय में महत्वपूर्ण आवश्यकता है जब तक एक होकर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता संघर्ष नहीं करेंगे तब तक किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं का समाधान शासन प्रशासन नहीं करेगा आज सत्ता संरक्षण में अधिकारी कर्मचारी और मुट्ठी भर राजनेता आम जनता की गाड़ी खून पसीने की कमाई को लूटने का काम कर रहे हैं किसान मजदूर नौजवान महिलाएं निश्चित रूप से जब तक संगठित होकर के संघर्ष नहीं करेंगे तब तक सरकारी मशीनरी की दमनकारी नीति बंद होने वाली नहीं है आज समय की मांग है कि हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करते हुए किसान मजदूर नौजवानों के संघर्ष को आगे बढ़ाने की प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है 02 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित लखनऊ के कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर कार्यकर्ता आज से ही जुट जाएं और जब तक कार्यक्रम को सफल बनाकर शासन प्रशासन को किसान मजदूर नौजवानों के हक में कार्य करने के लिए बाध्य न किया जाए तब तक एक भी पदाधिकारी कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगा।

प्रदेश प्रभारी राजेश शीतलपुर एवं प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव तथा प्रदेश महासचिव राजदीप सिंह ने कहा कि संगठन को गांव स्तर पर मजबूत करने की प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है साथ ही आम किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं का समाधान कराना संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की भी नैतिक जिम्मेदारी है जब तक किसान मजदूर नौजवानों की स्थानीय समस्याओं के समाधान कराने के साथ-साथ राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के मुद्दों पर व्यापक रूप से आंदोलन नहीं होगा तब तक शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करेगा आज जरूरत है कि गांव स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए किसान मजदूर नौजवानों की लड़ाई को बृहद स्तर पर आगे बढ़ाया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, जदुवीर सिंह, अशोक कुमार, रामनिवास वर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, रिंकू प्रधान, मोहित कुमार, अखिलेश कुमार, रंजीत सिंह, हरदेव सिंह विजेन्द्र सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks