सपा ने 14 जिलों में पार्टी संगठन में की नियुक्ति

#Lucknow….

सपा ने 14 जिलों में पार्टी संगठन में की नियुक्ति
कासगंज में कुंवर देवेंद्र सिंह को फिर मिली कमान
समाजवादी पार्टी ने 14 जिलों, महानगरों में जिला व अन्य पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इनमें दस जिलों में अध्यक्ष शामिल हैं। अलीगढ़ में गिरीश यादव, कासगंज में कुंवर देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। कानपुर नगर में डॉ. इमरान को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। मैनपुरी में देवेंद्र सिंह नगरिया को जिलाध्यक्ष, रामनारायण बाथम को महासचिव, मनोज को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रयागराज जिले में चार पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष पद पर योगेश सिंह, महासचिव पद पर संदीप पटेल, उपाध्यक्ष पद पर राम सुमेर पाल, व अनिल यादव की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रयागराज महानगर में सैय्यद डफि्तखार अहमद महानगर अध्यक्ष होंगे। मऊ में धर्म प्रकाश, सिद्धार्थनगर में लालजी, संभल असगर अली, मेरठ में चौधरी राजपाल सिंह , शामली में अशोक चौधरी व गौतमबुद्धनगर में वीर सिंह जिलाध्यक्ष होंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सोमवार को पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। इस तरह सपा कई चरणों में लगभग सभी जिलो व महानगरों में अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी नियुक्त कर चुकी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks