बहराइच दंगे के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़: दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश में बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है, दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि दशहरा में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज में दंगाइयों ने पत्थर बाजी के उपरांत गोली चलाई थी। दंगाइयों की गोली से रामगोपाल मिश्रा का पूरा शरीर छननी नहीं हो गया था। जिससे राम गोपाल की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिवार ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी।
भड़का था दंगा: राम गोपाल मिश्रा के मौत के बाद दंगा भड़क गया था,आगजनी और तोड़फोड़ जैसे मामले देखने को मिले थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों के नाम मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें कई आरोपी गिरफ्तार हुए थे,वही पुलिस ने मामले के मुख्य को भी गिरफ्तार किया था।
सरफराज और तालिब पर गोली मारने का आरोप: बताया जा रहा था कि दंगे के दौरान अब्दुल हमीद के छत पर रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या की गई है। सरफराज और तालिब पर गोली मारने का आरोप लगा था।
छुपा कर रखा था लोडेड वैपन: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने असलहे के बारे में पूछताछ किया तो, आरोपियों ने असलहा को नेपाल बॉर्डर के पास बताया। हथियार के बरामदगी के लिए पुलिस टीम दोनों आरोपी को लेकर उनके निशान देही पर पहुंची। जहां आरोपियों ने असलहे को लोड करके रखा हुआ था।
आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोली: हथियार के स्थान का शिनाख्त करने के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गोली से बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की।
कुल पांच आरोपी गिरफ्तार: पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। घायल हुए दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जीवित है दोनों आरोपी: एसपी ने बताया कि पुलिस के गोली से घायल हुई है दोनों आरोपी जीवित हैं। दोनों का इलाज जारी है।
होगी कड़ी कार्रवाई: एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि दुखद घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks