
लखनऊ – बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी बड़ी खबर।
बिजली शिकायत निस्तारण के लिए लागू होगी ओटीपी व्यवस्था।
उपभोक्ताओं द्वारा की जाने वाली शिकायतों का अब नहीं होगा फर्जी निस्तारण।
बिजली कंपनियों को 3 महीने में आयोग में दाखिल करनी होगी कार्य योजना।
शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर उपभोक्ता मुआवजे के लिए कर सकेगा दावा।
बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता करते हैं शिकायत जिसका अधिकारी कर देते हैं फर्जी निस्तारण।
विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को जारी किए निर्देश।
अब उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर शिकायत के तुरंत बाद ओटीपी जारी होगा।
उपभोक्ता शिकायत दूर होने के बाद देगा फीडबैक जिसके बाद उसे क्लोज कर दिया जाएगा।।