16वी अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता


जनपद एटा आगरा ज़ोन आगरा में दिनांक 12.10.24 से 14.10.24 तक आयोजित 10 जनपदों की 16वी अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में जनपद एटा की 08 सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री राजकुमार सिंह द्वारा ओपन सिंगल व ओपन डबल्स इवेंट में एक गोल्ड व एक सिल्वर कुल (02) दो पदक हासिल किये तथा कांस्टेबल मनोज कुमार ने टेबिल टेनिस में एक गोल्ड पदक हासिल किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा ज़ोन आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ महोदया द्वारा श्री राजकुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एटा को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद एटा श्री श्याम नारायण सिंह द्वारा टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks