मोबाइल चोरी कर भाग रहे 02 शातिर चोरों को आमजन के सहयोग से किया गिरफ्तार

एटा – थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी कर भाग रहे 02 शातिर चोरों को आमजन के सहयोग से किया गिरफ्तार। चोरी किए हुए दो मोबाइल फोन बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मोबाइल फोन चोरी करके भाग रहे 02 शातिर चोरों को आमजन के सहयोग से चोरी किए हुए दो मोबाइल फोन सहित गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0स0 403/2024 धारा 305/317(2) बीएनएस व धारा 40 बीएनएसएस पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

  1. विकास पुत्र सतीश निवासी बुढैना थाना मिरहची जिला एटा।
  2. आकाश पुत्र दिनेश नि0 पवास थाना को0देहात एटा।

बरामदगी

  1. चोरी किए हुए दो मोबाइल। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
    1.प्र0नि0 श्री अमित कुमार
    2.उ0नि0 पंकज मणि गौतम
    3.है0का0 उपलेश कुमार
    4.का0 बन्टी कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks