
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म करने की घटना में थाना जलेसर पर पंजीकृत मु0अ0स0 379/2024 धारा 137(2)/64 बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- रंजीत कुमार पुत्र रहीशपाल गांव गढी भूपाल थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- प्र0नि0 सुधीर कुमार सिंह
- उ0नि0 रमेश चन्द्र
- है0का0 रामनरेश
- का0 सुमित