सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है

मुंबई…*

*सुपर स्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है*

गुजरात की जेल में लंबे समय से बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को मारने की धमकी दी थी।

बाबा सिद्दीकी को सलमान खान का करीबी दोस्त माना जाता था।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर अपनी ताजपोशी कर ली है। इस वारदात के बाद मुंबई के बड़े उद्योगपतियों, कारोबारियों और फिल्म स्टार्स के साथ साथ स्टॉक मार्केट और डायमंड व्यापारी भी सकते में है।

लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल से वारदात पर वारदात करवा रहा है। कहकर मर्डर करवाता है। लेकिन मुंबई पुलिस इस नए स्थापित हुए अंडरवर्ल्ड को रोक नहीं पाई।

इस वारदात में कम उम्र के नए लड़कों को इस्तेमाल किया गया। जिनका कोई अपराधिक इतिहास नहीं। नए उभरते शूटर्स को उसके आका की कोई जानकारी नहीं होती। बस उसे पैसा और हथियार के साथ टारगेट दिया जाता है। पकड़े जाने के बाद भी पुलिस को कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाती। इस मामले में भी ऐसा ही है।

मुंबई की मीडिया में चर्चा है की इस वारदात के बाद लॉरेंस बिश्नोई ने मुंबई अंडरवर्ल्ड में अपना सिक्का जमा लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks