
उत्तर प्रदेश के दो लाख प्राइमरी शिक्षकों के लिए नवरात्र पर तीन खुशखबरी
पहली यह कि उन्हें जल्द प्रमोशन मिल सकता है।
दूसरी कि प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों की नई तैनाती के नियम भी बदल गए हैं।
अब वे उसी स्कूल में प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) बन सकेंगे जहां वे तैनात थे
तीसरी कि अब हर तीन साल पर प्रमोशन होंगे। प्रमोशन के लिए नई नीति (Policy) करीब-करीब तय हो चुकी है।
बेसिक शिक्षा विभाग इसे शीघ्र ही अन्तिम रूप देकर शासन को भेजने की तैयारी में हैं।
शासन की मुहर लगते ही इसे जारी किया जाएगा
इससे यूपी के 2 लाख प्राइमरी शिक्षकों को होगा फायदा
2016 के बाद से नहीं हुई है शिक्षकों की पदोन्नति