
श्री नारायणी कन्या इण्टर काॅलेज सिकन्दरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा की छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड C F O शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा।
आगरा,आज दिनांक 07.10.24.को श्री शिवदयाल शर्मा ने श्री नारायणी कन्या इण्टर काॅलेज सिकन्दरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा की छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा सभी छात्राओ को आग की परिभाषा, प्रकार, आवश्यकता व बुझाने के सिद्धांत की जानकारी दी गई। तथा सभी छात्राओ को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों मे आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा छात्राओ को L P G गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने के कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा सभी छात्राओ को परिसर मे उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने छात्राओ को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री एन.डी. शर्मा डाइरेक्टर श्री सूर्य देव शर्मा,प्रधानाचार्या श्री मती इन्दु श्रीवास्तव, श्रीनती अनीता पाण्डे,श्रीमती शकुन्तला, हेमन्त यादव आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।